अमरोहा, अप्रैल 30 -- शटडाउन लेने के बावजूद 11 केवी लाइन में करंट दौड़ने पर लाइन जोड़ रहे संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में पुलिस ने बिजलीघर के लाइनमैन व एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात आई भयंकर आंधी से क्षेत्र के जलालपुर बिजलीघर की आपूर्ति से जुड़े गांव यकबगड़ी में 11 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलालपुर गांव निवासी 28 वर्षीय संविदा लाइनमैन नितिन सैनी बुधवार सुबह शटडाउन लेकर साथी लाइनमैन निपेंद्र के साथ यकबगड़ी में टूटी लाइन को जोड़ने गया था। बताया जाता है कि नितिन लाइन जोड़ ही रहा था कि अचानक करंट आने से उसे जोरदार झटका लगा। यह भी पढ़ें- शटडाउन के बावजूद दौड़ा करंट, लाइनमैन की तड़पकर मौत झुलसकर मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे लाइनमैन के परिजनों के बीच कोहराम मच गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.