बुलंदशहर, जून 24 -- अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी की मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी किरनपाल सिंह पिछले कई वर्षों से अकबरपुर रैना बिजलीघर पर संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। मंगलवार की देर शाम रैना बिजलीघर से शटडाउन लेकर गांव बागवाला निवासी किसान मेहरबान के खेत पर हाईटेंशन लाईन का जम्फर जोड़ने के लिए गया हुआ था। बताया जाता है जैसे ही संविदा कर्मी हाई टेंशन लाइन का जम्फर जोड़ने के लिए खंबे पर चढ़ा तो उस दौरान ही तारों में करंट दौड़ गया और करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया और खम्बे से जमीन पर आकर गिर पड़ा। हादसे की सूचना पर साथी लाइनमैन और परिज...