सोनभद्र, अप्रैल 3 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेमना ग्राम पंचायत के धौरहवां टोले में गुरुवार की रात करंट की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वह ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ने का प्रयास कर रहा था।बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव के धौरहवां टोलानिवासी 30 वर्षीय अत्रिलाल पुत्र पन्नेलाल गुरुवार रात अपने घर के पास स्थित ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े।​ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल अत्रिलाल को आनन-फानन में एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक...