बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- राजगीर थाना क्षेत्र के मोरा गांव में हुआ हादसा राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोरा गांव में गुरुवार की देर शाम करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। मृतक रामदेव तांती का 40 वर्षीय पुत्र दिलीप तांती है। परिजनों ने बताया कि वह बाथरूम में स्नान कर रहा था। बिजली का कटा हुआ तार पहले से दरवाजे से सटा हुआ था। दरवाजा के सम्पर्क में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...