मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- औराई। बभनगामा पंचायत के चहुंटा में रविवार को करंट की चपेट में आने से शंभू राम की पत्नी 25 वर्षीया पिंकी देवी झुलस गई। वह घर में काम कर रही थी। परिजनों की मदद से महिला को औराई सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर अजय कुमार चौधरी व सीएचओ राजकुमार सैनी ने उपचार किया। करीब तीन घंटे बाद महिला को होश आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...