गाजीपुर, जून 23 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पूरब टूटकर गिरे तार में प्रवाहित करंट की जद में आने से परसदा निवासी 51 वर्षीय मजदूर जोखू राम की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जोखू राम भदौरा गांव के पूरब परसदा निवासी नंदलाल राय के डेरा पर परिवार सहित रहकर अपना गुजरबसर करता था। मृतक जोखू राम के पुत्र मुन्ना राम ने बताया है कि रविवार की रात वह खेत की सिंचाई के लिए निकला। इसी दौरान उसका पैर टूटकर गिरे तार पर पड़ गया। रात होने के कारण वह देख नहीं सका। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे बक्सर ले जाया गया जहां से रेफर होने के बाद उसे बलिया ले जाया गया। चिकित्सको ने जोखू राम को मृत घोषित कर दिया। मौत की सू...