बांदा, मई 13 -- अतर्रा। खेत में फैले बिजली के तार में करंट की चपेट में आकर तीन मवेशी मर गए। जबकि एक मवेशी झुलस गया। थाना क्षेत्र के भूरा यादव पुरवा निवासी रामदास यादव पुत्र चुनवाद ने बुधवार की सुबह अपने दो बैल और बछड़ा चरने के लिए छोड़ दिया था। वह चद्रपाल पुत्र गौरी शंकर ने अपनी गाय छोड़ दिया। चरते चरते मवेशी पड़ोसी के खेत पर पहुंच गए। वहंा पर बिजली के तार फैले पड़े थे। करंट की चपेट में आकर तीन मवेशी मर गए। जबकि एक बैल गंभ्भीर रूप से झुलस गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक बालमुकुंद शुक्ला को पंचायतनामा और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...