जौनपुर, अप्रैल 15 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव में मंगलवार को खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। संदहा गांव के पाही निवासी 50 वर्षीय राज बहादुर यादव पशुओं के चारे के लिए बाजरे की चरी की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान झुलसे मासूम ने तोड़ा दम, कोहराम गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...