मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित अलिनेउरा चौर में सोमवार को करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक खानेजादपुर निवासी राजू पासवान (38) था। वह दोपहर दो बजे खेत में सिंचाई करने जा रहा था। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने भू स्वामी के दरवाजे के समीप शव रखकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। वे लोग मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजू पासवान अपने खेत में सिंचाई करने जा रहा था। एक ग्रामीण अपने खेत में तार बिछाए हुए था। उस खेत से गुजरने के दौरान राजू पासवान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।राजू पासवान को तीन बेटे और दो बेटी है। पत्नी मीना देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.