कौशाम्बी, जनवरी 4 -- करारी के तुर्तीपुर गांव का 13 वर्षीय सुधीर कुमार रविवार की सुबह गांव में ही खेल रहा था। इस दौरान एक विद्युत पोल में करंट उतरा हुआ था। पोल को छूते ही करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजनों ने किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...