रामपुर, अगस्त 23 -- रामपुर के अजीतपुर क्षेत्र स्थित एक लकड़ी के कारखाने में काम करने वाले लगभग 14 वर्षीय मासूम शारिक पुत्र नसीर अहमद की 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार और कोहराम मचा गया। मोहल्ले और आसपास के लोगों ने परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शारिक अजीतपुर स्थित लकड़ी के एक कारखाने में मजदूरी करता था। काम के दौरान वह अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की नंगी तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसे भीषण करंट लगा। करंट इतना तेज था कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार शारिक के पिता नसीर अहमद की तबीयत भी ठीक नहीं रहती है। ऐसे में परिवार के लिए यह हादसा बेहद बड़ा आघात बनकर सामने आया है। कम उम्र में...