आजमगढ़, मार्च 31 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छितौना गांव में सोमवार सुबह खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 53 वर्षीय घनश्याम सिंह ने अवैध रूप से बिजली के खंभे से अपने नलकूप तक केबिल खींचा था। सोमवार सुबह वह केबिल उतारने लगे। इस दौरान करंट की चपेट में आ गए। वह खेत में अचेत हालत में पड़े थे, कुछ देर बाद गांव के लोग पहुंचे। उन्हें अचेत देखकर शोर मचाने लगे। इसके बाद गांव के लोग पहुंचे। किसी तरह से उन्हें बिजली के तार से अलग किया। घरवाले घनश्याम सिंह को लेकर अहरौला सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...