रामपुर, मई 2 -- पंखें का नंगा तार पकड़ने से चार साल की मासम की जान चली गई। बचाने के प्रयास में उसकी मां को भी करंट ने दूर फेंक दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी विक्रम चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। इन दिनों वह अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने घर आए हुए थे। विक्रम के ममेरे भाई मनोज ने बताया कि कमरे में टेबल फैन लगा था, जिसमें प्लग नहीं था। शुक्रवार सुबह हादसे के वक्त एक तार स्विच में लगा रह गया था, जबकि दूसरा नीचे गिरा हुआ था। खेलते हुए विक्रम की बेटी श्रृष्टि (4) पंखे के पास पहुंच गई और उसने नीचे गिरा हुआ तार पकड़ लिया। इससे उसे करंट लगा, चीख सुनकर मां सुमन मौके पर पहुंची और उसे गोद में उठा लिया, जिससे उसे भी करंट का झटका लगा। इसी बीच अन्य परिजन मौके पर आ गए और तार निकालकर सप्लाई कट की। गं...