कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनिया कस्बे में परिवार के साथ पांच साल से निवास कर रहा हरदोई जिले का एक युवक शुक्रवार देर रात घर में करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। ग्राम घासे थाना पंतौरा जिला हरदोई निवासी पैतालीस वर्षीय मिथलेश मिश्रा पिछले पांच साल से रनिया कस्बे में किराए के मकान में परिवार के साथ निवास कर रहे थे । इसके साथ वह श्यामसुन्दर नगर रनियां निवासी पंकज मिश्रा के यहाँ कबाड़ का काम करते थे । शुक्रवार देर रात वह घर में करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह उनको बचाने के बाद परिजन व पंकज मिश्रा उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के...