महोबा, मार्च 9 -- अजनर, संवाददाता। करंट की चपेट में आने से बीए के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। बेलाताल चौकी के गांव लमौरा निवासी पन्नालाल का 19 वर्षीय पुत्र रोहित बीए का छात्र था। सोमवार को वह घर में बिजली मरम्मत का काम कर रहा था। एकाएक करंट लगने से वह अचेत हो गया। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां का नाम प्रभा बताया जा रहा है। दो भाईयों में मृतक छोटा था बड़े का नाम राजकुमार बताया गया है। बहन रश्मि का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजन खेत में करंट लगने की बात कह रहे है मगर पुलिस ने घर में करंट लगने की बात बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.