बहराइच, मई 1 -- बहराइच। रामगांव थाने के बलवापुर गोबार में शुक्रवार की रात आये चक्रवाती तूफान में उखड़कर गिरे दुकान के साइन बोर्ड से पानी मे फैले करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 11 बजे चक्रवातिय तूफान व तेज हवा के झोकों से बलवापुर चौराहे पर रेस्टोरेन्ट का साइन बोर्ड गिर गया औऱ भारी वर्षा से भरे पानी में डूब गया। देर रात लल्लूराम (30) पुत्र राम सिहाते घर के बाहर पेशाब करने के लिये निकला और पानी में फैले बोर्ड की करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। यह भी पढ़ें- आंधी में दीवार गिरने से एक की मौत, महिला सहित दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...