करंजो में 450 फीट पक्की नाली निर्माण का शिलान्यास
चक्रधरपुर, जून 29 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के लांड़ुपाड़ा पंचायत अंतर्गत करंजो गांव में रविवार को 450 फीट लंबी पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, मुखिया कुश पूर्ति और पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह बोर्डरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर तथा पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की।
नीति और लागत जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने बताया कि यह नाली पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद, चाईबासा द्वारा 15वें वित्त आयोग की मद से करीब छह लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को अब पूरा किया जा रहा है। मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि बरसात में उचित जल निकासी न होने से पानी घरों में घुस जाता था। पक्की नाली बनने से ग्रामीणों को इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.