चक्रधरपुर, जून 5 -- बंदगांव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के करंजो गांव में 0 से 5 साल के आधार-विहीन बच्चों के लिए विशेष आधार नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 144 बच्चों का आधार पंजीकरण सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं लाभार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। मौके पर पीएलभी राजेश कुमार नायक ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आधार से वंचित बच्चों को पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। मौके पर पिंकी बोदरा, अनिता बोदरा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 0-5 वर्ष के सभी बच्चों का आधार बनाना अनिवार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...