जौनपुर, फरवरी 25 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला में करीब तीन करोङ के ग्रामीण विकास योजनाओं कार्यो का मंगलवार को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में शहीद स्तंभ तीन गेट, मार्डन सभागार और अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। कुल करीब तीन करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। गांव के विकास की दो करोड़ 23 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया। विकासखंड के आधुनिक बनाने की सराहना करते हुए कहा कि चौमुखी विकास हो रहा है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जौनपुर में कई और बड़ी विकास सौगातें मिलेंगी। इसके लिए प्रयास जारी है और जल्दी ही ऑडिटोरियम, ओवरब्रिज, रिंग रोड फोरलेन सभी जौनपुर को तैयार होकर मिल जाएगा। उन्होंने ग्राम...