बिजनौर, अगस्त 22 -- गंगा बैराज पर जलस्तर में अब कमी दर्ज की गई है। शनिवार को डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 218.50 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह आठ बजे यह जलस्तर 218.60 मीटर था। यानी जलस्तर में करीब 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। हालांकि बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर अभी भी 221.50 मीटर बना हुआ है।

जलस्तर में कमी के कारण शनिवार को बैराज के डाउनस्ट्रीम से 1,03,493 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इससे पहले डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 1,20,582 क्यूसेक दर्ज किया गया था। वहीं अपस्ट्रीम से बैराज में 1,24,332 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई थी। पानी की आवक और निकासी में कमी आने से जलस्तर नीचे जाने लगा है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत गंगा का जलस्तर कम होने से नदी किनारे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले दिनों गंगा में प...