बुलंदशहर, जून 13 -- पावर कॉरपोरेशन की वर्टिकल व्यवस्था को लेकर लगातार कर्मचारी सवाल उठा रहे हैं। बिजली आपूर्ति में व्यवधान, फाल्ट निस्तारण में देरी और शिकायतों के समाधान में लापरवाही जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इसका कारण वर्टिकल व्यवस्था को ठहराया जा रहा है। स्टाफ की कमी के बीच अभियंताओं, लाइन स्टाफ और संविदा कर्मियों पर कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने बताया कि कई क्षेत्रों में एक-एक जेई के पर कई बिजलीघर और फीडरों की निगरानी की जिम्मेदारी है। सीमित मानव संसाधनों के कारण फील्ड स्तर पर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना चुनौती बनता जा रहा है। यह भी पढ़ें- कम स्टाफ, बढ़ते कार्यभार से वर्टिकल व्यवस्था पर सवाल उठा रहे कर्मचारी इसके कारण शिकायतें दर्ज होने के बावजूद रा...