नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली सुपरहिट हुई या फ्लॉप इसे लेकर बयानबाजी जारी है। कांग्रेस ने जहां इसे 'सफल' बनाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है, वहीं भाजपा ने रैली की खाली कुर्सियां गिनवा दीं। इस बीच अब कांग्रेस एक तस्वीर को लेकर फंस गई है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इशारों इशारों में कहा है कि कांग्रेस ने रैली में भीड़ दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तस्वीर बनवाई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस पर तंज कसा। तेलंगाना से कांग्रेस सांसद वमशी गड्डम और अन्य नेताओं द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को शेयर करते हुए किरेन रिजीजू ने एक्स पर लिखा, "रामलीला मैदान में भारी भीड़ दिखाने लिए कांग्रेस...