पूर्णिया, जून 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विभाग के शारदीय खरीफ कर्मशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने का संदेश दिया गया। संयुक्त निदेशक शस्य की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय कृषक-प्रसारक एवं वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों की बेहतर उत्पादन तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी मृदा संरक्षण की जानकारीकृषि वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने कहा कि बढ़ती लागत और मृदा स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के साथ प्राकृतिक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने किसानों को सलाह दी ...