बिजनौर, जनवरी 28 -- डीएम जसजीत कौर ने एसओसी चकबंदी को निर्देश दिए कि इसी वित्तीय वर्ष में कम से कम पांच गांवों में चकबंदी प्रक्रिया को पूरा कर निस्तारण करें और आगामी वित्तीय वर्ष में अवशेष 16 ग्रामों पर योजनाबद्ध से कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा गांवों को चकबंदी प्रक्रिया से मुक्त करने का प्रयास करें। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिले के चकबन्दी प्रक्रियाधीन सभी ग्रामों की धारा एवं ग्रामवार समीक्षा की गई। डीएम ने चकबंदी कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए एसओसी चकबंदी को यह भी निर्देशित किया कि कब्जा परिवर्तन अथवा अवैध कब्जा प्रकरणों को कब्जा मुक्त करने के लिए संयुक्त रूप से टीम बनाकर कब्जा परिवर्तन एवं अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराना सुनिश्चित करें ताकि चकबंदी कार्य में आवश्यक तेजी लाई जा सकें। उन्होंने ...