कम समय और किराये में देहरादून पहुंचाएगी रोडवेज बस
गाज़ियाबाद, मई 18 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जल्द ही देहरादून की बसों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से चलाना शुरू करेगा। खास बात है कि सफर पहले से अधिक सुगम, किफायती और कम खर्चीला होगा। ये बसें कश्मीरी गेट से देहरादून तक चलेंगी और रास्ते में करीब 16 प्रमुख स्थानों पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए ठहराव होगा। देहरादून के लिए अभी बसें कश्मीरी गेट से यात्रा शुरू कर मेरठ रोड से होकर जाती हैं। यह सफर करीब 260 किलोमीटर लंबा है और यात्रियों को 420 रुपये किराया देना होता है। इसमें समय भी करीब साढ़े पांच घंटे लगता है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जो बसें जाएंगी, उन्हें सिर्फ 215 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। दूरी घटने के साथ समय और किराया भी घट जाएगा। एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाली रोडवेज बस से साढ़े तीन घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.