पाकुड़, मई 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर 15 वें वित्त आयोग मद एवं पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत प्राप्त राशि के व्यय की प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं राशि व्यय की स्थिति अत्यंत धीमी पाई गई, जिस पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में विशेष रूप से उन पंचायतों की समीक्षा की गई, जहां 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत उपलब्ध राशि का अपेक्षित व्यय नहीं किया गया है तथा पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग भी संतोषजनक नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- आवास योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने संबंधित पंचायत सचिवों, कनीय ...