उन्नाव, मई 13 -- उन्नाव, संवाददाता। कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा में डीएम ने लक्ष्य के शत प्रतिशत वसूली से कम करने पर वन विभाग को कड़ी हिदायत दी। वाणिज्य, विद्युत और खनन को भी कम वसूली पर खरीखोटी सुनाकर सुधार का चेताने का काम किया। डीएम ने कहा कुछ भी काम नहीं किया जा रहा है। इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। सभी तहसीलों के बड़े बकाएदारों पर अभियान चलाकर राजस्व जमा कराने के निर्देश दिए भी दिए कहा कतई बख्शा न जाए。 यह भी पढ़ें- निर्धारित अवधि में निपटाएं राजस्व वादराजस्व वसूली की समीक्षा डीएम घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राजस्व आबकारी, ऊर्जा वन, मंडी, राज्य सिंचाई कर, खनिज, विद्युत, नगर निकाय, स्टाम्प, परिवहन एवं अन्य विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा की। डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए क...