कम वर्षा की स्थिति से निपटने को लेकर हुई तैयारी बैठक
कौशाम्बी, जून 30 -- संभावित कम वर्षा होने की स्थिति से निपटने हेतु मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को उक्त के सम्बन्ध में अपनी कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम वर्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्ययोजना की प्रत्येक सप्ताह वह समीक्षा करेंगे। प्रस्तावित कार्ययोजना में मुख्य रूप से वीबीजीरामजी योजना के तहत नये तालाबों के निर्माण एवं पहले खोदे गए तालाबों में नहर से पानी भराए जाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। पंचायतीराज विभाग भी हैंडपंप रिबोर, ग्राम के तालाबों की सफाई, सोकपिट निर्माण के कार्य कराए जाने के संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा। यह भी पढ़ें- सूखे की स्थिति से निपटने में विभागों का समन्वय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.