लातेहार, मई 22 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख कामेश्वर राम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी खरीफ सीजन को लेकर किसानों को भारतीय मौसम विभाग की वर्षा संबंधी भविष्यवाणी से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बताया गया कि आईएमडी के अनुसार इस वर्ष राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए किसानों को अभी से सतर्क होकर खेती की योजना बनाने की सलाह दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक ने किसानों और कृषक मित्रों को कम वर्षा में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों की खेती अपनाने तथा वैकल्पिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- धान के अलावा दूसरी फसल पर भी ध्यान दें किसान कार्यशाला में उपस्थित कि...