बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 का बॉटम स्वास्थ्यवर्धक पपीता की मिठास से कायल है कई मंडियों के लोग उन्नत व लाभकारी खेती की ओर मुखातिब हो रहे जिले के किसान पहले सात एकड़ में शुरु हुई थी खेती ,मांग बढ़ने के साथ पपीता का बढ़ता गया रकबा इंफो 60 एकड़ रकबा में हो रही खेती 75 प्रतिशत मिल रहा अनुदान फोटो-13, कैप्सन :- डुमरांव के बाइपास रोड़ स्थित पपीते का बगान डुमरांव, संवाद सूत्र। किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उन्नत और लाभकारी खेती की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में पपीते की खेती किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। कम लागत, कम समय और अधिक मुनाफे के कारण पपीते की खेती से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ी है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। स्थानीय दक्षिण टोला निवासी किसान प्रकाश राय, मोहन राय और सूर्यदेव राय न...