दरभंगा, जनवरी 31 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को की गई। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि बकरी पालन न केवल कम लागत का व्यवसाय है, बल्कि यह किसानों के लिए एटीएम की तरह कार्य करता है, जिसे जरूरत पड़ने पर कभी भी नकद में बदला जा सकता है। पशु चिकित्सक डॉ. साकेत ने पशुओं के टीकाकरण और आवास प्रबंधन की बारीकियों को साझा किया। क्षेत्र की जलवायु के अनुसार सर्वाधिक लाभकारी नस्ल ब्लैक बंगाल व सिरोही की जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चारे से संतुलित आहार तैयार करने के बारे में बताया गया ताकि किसानों को चारा में कम लागत लगे। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. सिद्धार्थ एवं पशु चिकित्सक डॉ. साकेत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.