कम राशि के चिकित्सीय बिल का सामान्य बजट से भुगतान की मांग
लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के राजकीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भांति एक लाख या उससे कम धनराशि के चिकित्सीय बिलों का सामान्य बजट से भुगतान करने का मुद्दा उठाया है। राजकीय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य शंकर मिश्रा और प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय का कहना है कि राजकीय शिक्षकों के कम धनराशि के चिकित्सीय बिलों का भुगतान लंबे समय तक लटका रहता है। शिक्षक-शिक्षिकाएं इसके लिए निदेशालय के चक्कर लगाते हैं। वहीं दूसरी ओर एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के एक लाख या इससे कम धनराशि के बिलों का भुगतान सामान्य बजट से करने की सुविधा दी गई है। ऐसे में राजकीय शिक्षकों को भी यह सुविधा दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.