उरई, जून 15 -- उरई। माधौगढ़ तहसील के रूरा सिरसा गांव में ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता और घटतौली का आरोप लगाया है। सोमवार को दर्जनों ग्रामीण महिला ग्राम प्रधान जानकी सिंह के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है। प्रत्येक कार्ड पर करीब 2 किलो राशन कम मिलने से पात्र लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान ने भी कोटेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शिकायत पत्र में राशन वितरण की जांच कराकर दोषी कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों के लिए भेजा जाने वाला राशन पूरा नहीं मिल रहा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा...