गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता नगर आयुक्त अजय जैन ने सोमवार को नगर निगम के संपत्ति कर विभाग की समीक्षा की। नगर निगम के सभी पांच जोन में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम कर एवं करेत्तर वसूली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। नगर आयुक्त ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों, कर अधीक्षकों और जोनल अधिकारियों को चेताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने काफी बड़ी संख्या में लंबित नामांतरण के मामलों का भी कड़ा संज्ञान लिया कहा कि 45 दिन की निर्धारित समय सीमा के अंदर मामले निपटाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।नगर आयुक्त ने सभी राजस्व वसूलीकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 10 लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर वसूली सुनिश्चित करें। यदि किसी भवन स्वामी या अध्य...