नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नाश्ते में ज्यादातर घरों पर ब्रेड से बनी चीजों को तैयार किया जाता है। ब्रेड से सैंडविच, रोल और टोस्ट तैयार किए जाते हैं। बाजार में कई तरह की ब्रेड मिलती हैं, लेकिन फिटनेस फ्रीक लोग ब्राउन ब्रेड यानी आटे से बनी ब्रेड को चुनते हैं। अगर आप चाहें तो बिल्कुल प्योर तरीके से इस ब्रेड को घर पर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए घर पर आटा ब्रेड बनाने का तरीका।आटा ब्रेड बनाने की सामग्री - 3 कप गेहूं का आटा - 2 बड़े चम्मच चीनी - स्वादानुसार नमक - 2 बड़े चम्मच तेल - 2 छोटे चम्मच ड्राई यीस्ट - 1 से 1/4 कप गुनगुना पानी यह भी पढ़ें- बैंगन आलू की सब्जी बनेगी जबरदस्त चटपटी, नोट कर लें रेसिपीआटा ब्रेड बनाने का तरीका घर पर आटा ब्रेड बनाने के लिए एक कटोरे में 1 कप गुनगुना पानी लें और उसमें चीनी मिलाएं। चीनी घुलने के बाद, यीस्ट डालें। इसे मिल...