फतेहपुर, जून 11 -- चौडगरा, संवाददाता। फैक्ट्रियों में कम मजदूरी, अधिक समय तक काम समेत कई मांगों को लेकर श्रमिकों का आंदोलन बढ़ता रहा है। बुधवार को रोल ट्यूब प्रा.लि के श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री संचालकों को विसंगतियों को दूर किए जाने, मजदूरी बढ़ाने, काम की अवधि कम किए समेत कई मांगों को ज्ञापन मैनेजर को सौंपा।

श्रमिकों की मांगें दो दिन में मांगों को पूरा किए जाने के आश्वासन पर श्रमिक काम पर लौट गए। श्रमिकों ने कहा कि हम सभी से फैक्ट्री में आठ घंटे काम लिया जाता है। इसके एवज में सिर्फ 240 रुपये दिहाड़ी दी जाती है। स्वास्थ्य बीमा, बोनस, पीएफ आदि कुछ नहीं दिया जाता है। दुर्घटना में खुद से इलाज कराना पड़ता है। उन्होंने आठ घंटे काम पर छह सौ रुपये मजदूरी, स्वास्थ्य बीमा, बोनस आदि की सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। सू...