नोएडा, जुलाई 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का शनिवार को भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब तक 250 से अधिक लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम ऐंठ चुके हैं। आरोपियों से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में दस से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि डीसीपी साइबर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर ब्रज के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-1 में एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। यहां लोन की आवश्यकता रखने वाले लोगों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का लालच दिया जाता है। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम जमा कराई जाती है और रुपये मिलने के बाद पीड़ितों ...