धनबाद, जून 27 -- जून माह समाप्त होने को है, लेकिन जिले में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। मानसून की कमजोर शुरुआत का सबसे अधिक असर खरीफ फसलों की तैयारी पर पड़ रहा है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से किसान धान सहित अन्य फसलों के बीज नहीं डाल पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि सूखी जमीन में बीज डालने से उसके खराब होने और आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून माह में धनबाद में अब तक केवल 70.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में 155.5 मिलीमीटर सामान्य वर्षा होनी चाहिए थी। यानी जिले में अब तक करीब 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कम वर्षा के कारण खेत सूखे पड़े हैं और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News रोहिणी के बाद मृगशिरा ने भी...