लातेहार, जुलाई 17 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मॉनसूनी बारिश की शुरुआत के साथ ही लातेहार जिले के किसान खरीफ फसलों की खेती में युद्धस्तर पर जुट गए हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में धान की नर्सरी तैयार करने, बिचड़ा लगाने, खेतों की जुताई और रोपाई की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हालांकि, सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है और खेती का कार्य मौसम पर निर्भर बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Chatra News: मौसम की बेरुखी से धनरोपनी सहित खरीफ फसलों का आच्छादन लक्ष्य से काफी पीछे वर्षा का रिकॉर्ड कृषि विभाग के अनुसार, इस वर्ष जून माह में सामान्य 152.4 मिमी वर्षा के मुकाबले केवल 77.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जुलाई माह में भी निर्धारित औसत 344.7 मिमी की तुलना में अब तक काफी कम वर्षा हुई है। इसका असर खरीफ फसलों के आच्छादन पर भी देखने को ...