चतरा, जून 2 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड परिसर में मंगलवार को प्रखण्ड कृषि विभाग के एटीएम मुकेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए नज़र आए। किसानों के लिए आयोजित शैक्षिक कार्यक्रम में कई गांवों के किसान शामिल रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि सशक्तिकरण है, जिसमें संतुलित उर्वरक प्रबंधन और पोषण सुरक्षा के लिए सब्जियों की खपत को बढ़ावा देने जैसे विषय शामिल हैं। बीटीएम मुकेश कुमार ने बताया कि कई बार किसान कम बारिश में घबरा जाते हैं, और बीज बोना नहीं चाहते हैं ऐसे में सरकार द्वारा किसानों के बीच प्रचार- प्रसार किया जा रहा है कि लोग कम बारिश में भी अनेकों सब्जियां उपजाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। यह भी पढ़ें- किसानों रसायनिक उर्वरक कम डालने के लिये किया जा रहा उत्प्रेरित इस मौके पर तिलेश्वर प्रजापति सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।फोटो ...