रांची, जनवरी 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची शहर के उपभोक्ताओं की शिकायत है कि कम बकाया होने पर भी बिजली कट जा रही है, जबकि जिनका अधिक बकाया है, उनकी बिजली नहीं काटी जा रही है। इस पर अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने कहा कि रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के द्वारा हर तरह के बकाएदार उपभोक्ताओं पर नजर रखी जा रही है। जिन उपभोक्ताओं का कम बकाया है और वे लंबे समय से बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं कर रहे हैं, वैसे उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है। अभी तक रांची शहर में 25-30 हजार उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है। जबकि, ऐसे उपभोक्ता जिनका बड़ा बकाया है और वे नियमित तौर पर बकाया का भुगतान प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं, वैसे उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल के द्वारा थोड़ी राहत दी गई है। इसमें वैसे उपभोक्ता हैं, जो अपने नजदीकी सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत कार्य...