बांदा, अप्रैल 25 -- नरैनी। सीताराम समर्पण महाविद्यालय ने नामांकन बढ़ाने के लिए स्नातक पाठ्यक्रम की फीस में कटौती की है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रमाकान्त द्विवेदी ने बताया कि महंगी फीस के कारण बड़ी संख्या में बेटियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है, जिससे उच्च शिक्षा में उनका नामांकन प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे नामांकन वृद्धि अभियान के तहत महाविद्यालय ने पहल करते हुए पहले 100 छात्राओं के लिए स्नातक की पढ़ाई मात्र 2000 में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...