सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति, जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक सिद्धार्थ सभागार में सम्पन्न हुई। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डीपीओ एवं डीसी एनआरएलएम को संयुक्त रूप से टीएचआर प्लान्ट का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। टीएचआर प्लांट द्वारा जो पोषाहार का उत्पादन किया गया है उसको सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समय से उपलब्ध करायें जिससे लाभार्थियों को समय से पोषाहार का वितरण हो सके। टेक होम राशन वितरण में 50 प्रतिशत प्रगति वाले सीडीपीओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.