हजारीबाग, जून 13 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। खरीफ मौसम की तैयारी को लेकर सदर प्रखंड के बहेरी पंचायत भवन में विशेष किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को बदलती जलवायु और कम वर्षा के अनुरूप खेती करने के गुर सिखाए।गोष्ठी में मुख्य रूप से मिलेट मोटे अनाज, दलहन-तिलहन की उन्नत खेती, प्राकृतिक जैविक खेती, समेकित पोषक व कीट प्रबंधन और कम अवधि वाले धान की खेती पर विस्तृत चर्चा की गई।सदर प्रखंड के उप प्रमुख गोविंद सिंह ने किसानों को मिलेट की खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे न केवल खेती की लागत कम होगी, बल्कि कम पानी में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान 2026 कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण बहेरी पंचायत के मुखिया पवन कुमार ने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक जैविक खेती को अपनान...