फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। डीएम ने स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन कराने, आरटीई के तहत सभी बच्चों का विद्यालय में प्रवेश और परिषदीय विद्यालयों में सभी पैरामीटर्स का शेष कार्य को पूरा कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने समीक्षा के दौरान कक्षा पांच व छह में कम बच्चों के नामांकन कराने में खजुहा खंड शिक्षाधिकारी का वेतन जारी करने में रोक लगा दी है। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को डीएम रविन्द्र सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण के लिए शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स की जिला स्तरीय बैठक ली। यह भी पढ़ें- अभिभावकों को किसी एक दुकान से किताब खरीदने को न करें बाध्य: डीएम उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंद...