शाहजहांपुर, मार्च 8 -- होली का त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ और पूर्णागिरी मेले के कारण रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भी स्टेशन के प्लेटफार्मों पर यात्रियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। शाम होते ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही थी। दिल्ली, पंजाब, हरिद्वार सहित अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। ट्रेन के इंतजार में लोग घंटों पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। वहीं बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन के आते ही जनरल कोच में चढ़ने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पहले से ही भरे कोच में जगह न मिलने के कारण यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कई यात्री किसी तरह कोच में चढ़ पाए, जबकि सैकड़ों यात्री प्लेटफार्म पर ही रह गए। कुछ लोगों को लटककर...