बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया, संवाददाता। जिले में डीजल और पट्रोल की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। एक पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त होने पर दूसरे पेट्रोल पंप पर डिमांड इतनी बढ़ जा रही है कि वहां भी हजारों लीटर तेल महज कुछ घंटे में ही बिक जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा एडवांश पैसा जमा करने के बाद भी तेल आने में देरी हो रही है। जिससे तेल आते ही समाप्त हो जा रहा है। रविवार को भी कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं होने की तख्ती टंगी रही।जिला मुख्यालय के कुछ पेट्रोल पम्पों पर शनिवार की रात गाड़ी तेल लेकर आई। यह भी पढ़ें- संकट : कहीं 100 तो कहीं 200 रुपये तक दिया जा रहा पेट्रोल सुबह बटना शुरू हुआ तो दोपहर एक बजे तक ही डीजल और पेट्रोल समाप्त हो गया। संचालक ने बताया कि यहां लगातार तेल मिल रहा है। दोपहर में तेल समाप्त हुआ लेकिन रात में गाड़ी आ जाएग...