रुडकी, जून 20 -- रुड़की, संवाददाता। लावारिस कुत्ते ने शुक्रवार शाम एक युवक को गंभीर रूप से काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। न्यू आदर्शनगर निवासी मुकुल कुमार किसी काम से सिविल लाइन क्षेत्र गया हुआ था। वापस लौटते समय रास्ते में एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। युवक जब तक संभल पाता, कुत्ता उसके पैर में दो जगह पर काट चुका था। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रैबीज वैक्सीन व एंटी रैबीज सीरम लगाया गया है। यह भी पढ़ें- कम नहीं हो रहा लावारिस कुत्तों का आतंक, शनिवार को भी 72 को लगी एआरवी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...