रुडकी, जून 10 -- रुड़की, संवाददाता। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। आईआईटी रुड़की के कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और हिटवेव का प्रकोप जारी तापमान बढ़ रहा यह भी पढ़ें- नैनीताल में छाए हल्के बादल और धुंध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...