रिषिकेष, मार्च 12 -- विश्व गुर्दा दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में आयोजित नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि भोजन में नमक की मात्रा कम करके हम अपनी किडनी को खराब होने से बचा सकते हैं। संदेश दिया गया कि भोजन में कम नमक का उपयोग हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने का बेहतर तरीका है। एम्स ऋषिकेश की ओर से किडनी रोगों पर गुरुवार को जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के गुर्दा रोग विभाग की ओपीडी एरिया में नर्सिंग छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर किडनी को खराब होने से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही समझाया गया कि किडनी रोगियों के लिए किस प्रकार का आहार लाभकारी होता है। ओपीडी में मौजूद रोगियों और उनके तीमारदारों को नाटक के माध्यम से बताया गया कि किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और गलत खान-पान से किडनी खराब हो सकती है। बता...